↞History of Datia↠
भारत में प्रभावशाली वास्तुकला की रचनाओं के दर्शन होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हमारे देश में कई ऐसे प्रांतीय राज्य रहे हैं जिन्होंने कई अद्भुत रचनाओं का निर्माण कर इतिहास में अपनी शक्ति और सम्पन्नता की अटल छाप छोड़ी है। उन्हीं इतिहास के पन्नों में से आज हम आपके लिए मध्यप्रदेश के दतिया महल की कहानी लेकर आये हैं जो अपने गौरवशाली अतीत को अपने में समेटे हुए शान से खड़ा है।दतिया भारत के मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड प्रांत का एक शहर है। दतिया नगर को 16 वी सदी में बुन्देलखण्ड के प्रतापी बुन्देला राजा वीर सिंह जू देव ने बसाया था ।
दतिया महल का निर्माण विशेष तौर पर मुग़ल शासक जहांगीर के स्वागत के लिए किया गया था।ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार जहांगीर ने ही राजा बीर सिंह देव को दतिया का शासक बनाया था। इसलिए जीवन के अंतिम पड़ाव तक दोनों की दोस्ती मजबूत बनी।
पहले यह मध्यप्रेदश राज्य में देशी रियासत थी पर अब यह स्वतंत्र जिला है। यह उत्तर में भिंड, एवं जालौन, दक्षिण में शिवपुरी एवं झाँसी, पूर्व में समथर एवं झाँसी तथा पश्चिम में ग्वालियर से घिरा है।
सिंध एवं पहूज जिले की प्रमुख नदियाँ हैं। यहाँ की अधिकांश मिट्टी अनुपजाऊ है। दलहन, गेहूँ, ज्वार, कपास आदि की यहाँ कृषि की जाती है।
दतिया महल से जुड़ी अनोखी बातें
- दतिया महल भारत-इस्लामिक वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है। मुग़लई और राजपूतानी शैली का मिश्रण, इस महल को शानदार दृश्य प्रदान करता है
- बीर सिंह देव महल की दीवारें खूबसूरत और अद्भुत चित्रों से सजी हुई हैं। इन चित्रों को जैविक रंगों से बनाया गया था,फलों और सब्जियों से तैयार किये गए रंगों से।
- महल में लगभग 440 कमरे हैं और जगह-जगह पर आँगन हैं, इस महल को बनने में लगभग 9 साल का समय लगा था।
- वास्तव में यह महल जिनकी वजह से बनवाया गया था, यानि कि जहांगीर, वो भी कभी इस महल में नहीं आये थे।
- दतिया महल कभी भी किसी शासक का निवास स्थल नहीं रहा। यह सुनने में आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा पर यह सच है, यहाँ तक कि राजा बीर सिंह देव भी यहाँ कभी नहीं रहे।
- महल का निर्माण किसी भी लकड़ी और लोहे के बिना, पत्थर और ईंटों द्वारा किया गया है। इसका मतलब यह पूरी सात मंज़िला इमारत बिना किसी धातु या लकड़ी के सहारे आज तक खड़ी है।
- दतिया महल सात मंज़िला इमारत है, जिसके दो मंज़िल भूमि के नीचे स्थित हैं।
- दतिया महल, दतिया जिले में एक पहाड़ी के ऊपर बनाया गया है और यह ग्वालियर से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी स्थित है।
- दतिया महल को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे सतखंडा महल, पुराना महल, बीर सिंह देव महल और गोविन्द महल।
सात खंड का यह पूरा महल पत्थरों से बना हुआ है। गोविन्द महल को 1614 ई. में राजा बीर सिंह देव ने बनवाया था। बुन्देला शासकों द्वारा बनवाए गए सबसे बेहतरीन इमारतों में इसकी गणना की जाती है। महल में आकर्षक भित्तिचित्र बने हुए हैं। महल में कुछ सुंदर मूर्तियों भी स्थापित की गई हैं और महल के ऊपरी मंजिल से आसपास के क्षेत्र का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।
राजगढ़ महल और संग्रहालय
पीताम्बरा पीठ के निकट बना राजगढ़ महल राजा शत्रुजीत बुन्देला द्वारा बनवाया गया था। यह महल बुन्देली भवन निर्माण शैली में बना है। इस स्थान पर ही एक संग्रहालय भी है जहां भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व की अनेक वस्तुओं का संग्रह रखा गया है

मंदिर
लघु वृंदावन नाम से मशहूर दतिया शहर में अनेक खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं। अवध बिहारी मंदिर, शिवगिर मंदिर, विजय राघव मंदिर, गोविन्द मंदिर और बिहारीजी मंदिर यहां के लोकप्रिय मंदिर हैं। श्रद्धालुओं का यहां हमेशा हुजूम लगा रहता है।
सनकुआ
दतिया से 70 किलोमीटर दूर यह स्थान सिंध नदी पर बने जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा कान्हागढ़ किला और नन्दनन्दन महल भी लोगों को आकर्षिक करने में कामयाब होता है। सिओंधा से 15 किलोमीटर की दूरी पर रतनगढ़ माता का लोकप्रिय मंदिर है जो एक घने जंगल के भीतर स्थित है।
सोनगिरी के जैन मंदिर
सोनगिरी के मंदिर जैन धर्म के दिगंबर सम्प्रदाय का पवित्र तीर्थस्थल है। इसी स्थान पर राजा नंगनाग ने अपने 15 मिलियन अनुयायियों के साथ मोक्ष प्राप्त किया था। भक्तगणों और संतों के बीच यहां के मंदिर बहुत लोकप्रिय है। वे यहां आकर मोक्ष प्राप्ति और आत्मानुशासन का अभ्यास करते हैं। सोनगिरी के पहाड़ी पर 77 मंदिर और पास के गांव में 26 जैन मंदिर हैं। पहाड़ी पर बना 57 नंबर का मंदिर यहां का मुख्य मंदिर है। इस मंदिर में भगवान चन्द्रप्रभु की 11 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा स्थापित है। यहां भगवान शीलतनाथ और पार्श्वनाथ की भी सुंदर प्रतिमाएं स्थापित हैं। सोनगिरी दतिया से 15 किलोमीटर की दूरी पर है